Sunday, July 27, 2025

सहायक उपनिरीक्षक की गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया

सहायक उपनिरीक्षक की गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया

जिले कोरबा के थाना दरीं पुलिस कर्मियों को लेकर लौट रहे स्कार्पियो वाहन मोरगा के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर दर्घटना ग्रस्त हो गया। आज सुबह 6 बजे हुई दुर्घटना में महिला एएसआई अनिता खेस, महिला आरक्षक शीतला, आरक्षक प्यारे और वाहन चालक को चोटें आई हैं। घायलों का उपचार हो रहा है। दर्री थाना प्रभारी पौरुष ने बताया कि दर्री क्षेत्र की अपचारी नाबालिग लड़की को न्यायालय के आदेश पर अम्बिकापुर बालिका संप्रेक्षण गृह पहुंचाने के लिए यह दल निजी वाहन से गया हुआ था। और नाबालिग को छोड़ कर ये लोग वापस लौट रहे थे कि अनियंत्रित होकर वाहन सड़क से उतर कर पेड़ से टकरा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है।

.

Recent Stories