शराब को लेकर फिर हत्या, शराब नहीं देने पर महिला को गोली मारी, 15 दिनों में दो हत्याओं से सनसनी…

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शराब नहीं देनें पर एक महिला को चार बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के बाद चारों आरोपी फरार हो गए। बता दें, 15 दिन पहले ही इसी तरह की पहली घटना दोकड़ा चौकी में हुई थी। बदमाशों ने शराब नहीं देने पर दंपती को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया था। हालाकि, तब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम छह से सात बजे के बीच की है। बांकीटोली निवासी भिनसो बाई 65 वर्ष अकेले रहती थी। कुछ दिनों से वो अपने मायके डभनीपानी हाकुकोना गई हुई थी। रविवार शाम को चार युवक उसके घर आये और शराब मांगने लगे। भिनसो बाई ने मना किया तो एक युवक ने अपने पास रखे कट्टा को निकाल कर महिला के कनपटी में गोली चला दी।

गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। चारों आरोपी इसके बाद भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मृतिका के घर पहुंचे तो चारों आरोपी भागते हुये दिखाई दिए।

.

Recent Stories