रायपुर. राजधानी रायपुर में एक व्यापारी की जमकर पिटाई के बाद हत्या का मामला सामने आया है. हत्या से राजधानी में दहशत है और व्यापारी धीरे-धीरे घटना स्थल पर पहुंचने लगा है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक राजधानी के डूमरतराई देवपुरी स्थित मेडिकल कॉम्प्लेक्स में लिफ्ट कारोबारी की पिटाई कर हत्या कर दी गई है.
जानकारी के मुताबिक लिफ्ट कारोबारी कोटा निवासी मनोज मेश्राम और उनके बेटे कुणाल मेश्राम के साथ अज्ञात लोगों ने की बेदम पिटाई की. पिटाई के बाद कारोबारी मनोज मेश्राम की मौत हो गई.
वहीं गंभीर रूप से घायल बेटे और मृतक पिता को एमएमआई अस्पताल में छोड़कर आरोपी फरार हो गए है. वहीं पुलिस की टीम अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है. बता दें कि ये पूरा माना थाना क्षेत्र का है.


