छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। रविवार को रायपुर में हुई BJP विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है। विष्णुदेव साय को सीएम बनने पर कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं ने बधाई दी है। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पूर्व सीएम रमन सिंह, रेणुका सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी बधाई दी है। वहीं साय की माता जसमनी देवी ने कहा कि आज मेरे बेटे को छत्तीसगढ़ की सेवा करने का सौभाग्य मिला है, इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है।
वहीं छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की माता जशमनी देवी ने आगे कहा कि बेटे के मुख्यमंत्री बनने से बहुत खुश हूं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि बेटा सीएम बन गया। परिवार के अन्य सदस्यों ने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री बनने
रमन सिंह ने साय को दी बधाई
रमन सिंह ने X पर लिखा कि कुनकुरी विधायक और आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का दायित्व प्राप्त होने पर अशेष शुभकामनाएं।
से गौरव हो रहा है।


