Monday, December 8, 2025

वितरण कंपनी के ठेका कर्मी करेंगे श्रम मंत्री निवास का घेराव

कोरबा। लंबित मांगों को आश्वासन के बाद भी पूरा नहीं किए जाने से वितरण कंपनी के ठेका कर्मियों में आक्रोश भड़क उठा है। उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी ने एक बार फिर ठेका कर्मचारियों का भरोसा तोड़ा है। जिसके कारण अब 25 हजार ठेका कर्मी 18 फरवरी को श्रम मंत्री निवास घेराव करने जा रहे है।
उन्होंने बताया कि विगत 29 अक्टूबर के बैठक के बाद ठेका कर्मचारी मजदूर संघ समर्थक विद्युत विभाग ठेका कर्मचारी कल्याण संघ ने आईटीआई कर्मी को कुशल श्रेणी, 15 लाख बीमा, वेब पोर्टल, सेवा सुरक्षा, ईपीएफ घोटालों पर कार्यवाही, 26 दिन का वेतन, राज्य शासन द्वारा निर्धारित वेतन को आगामी ठेका में लागू करने के समझौते में सहमति के बाद संगठन ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया था। जब बिजली कम्पनी द्वारा टेंडर निकाला गया तो किसी भी मांग को पूर्ण नही करते कर्मचारियो के कार्य को दोगुना कर दिया गया। जिसके बाद कर्मचारियो में भारी रोष देखा जा रहा है। जिसके बाद संगठन ने बिजली प्रबंधन को वादा याद दिलाने के लिए पत्र लिखा जिसमे कंपनी द्वारा जारी किसी भी कार्यवाही नही दिखाई गई।
ठेका कर्मचारियो द्वारा यह निर्णय लिया गया कि आगामी सभी लड़ाई छ. ग. वि. वि. ठेका कर्मचारी कल्याण संघ के तत्वाधान में किया जाना है। जिसमें 18 फरवरी को श्रम मंत्री निवास घेराव किया जाएगा। संघ के महामंत्री जितेंद्र कुमार साहू ने बताया कि इस लड़ाई में बिजली विभाग के डिस्ट्रीब्यूशन, ट्रांसमिशन एवं जनरेशन के ठेका कर्मचारी सम्मिलित होने वाले है।

.

Recent Stories