Friday, February 20, 2026

वन विभाग के अशोक वाटिका में लगी आग:चारों तरफ फैला धुआं ही धुआं, आग बुझाने प्रयास जारी; दूर तक दिखीं लपटें

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में वन विभाग की तरफ से बनाए गए अशोक वाटिका में आग लग गई। यहां आग लगने से चारों तरफ धुआं ही धुआं फैल गया है। साथ ही आग की लपटें इतनी जबरदस्त थीं कि दूर-दूर तक लोगों को दिखीं। जिसके बाद दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची है और आग बुझाने का काम किया जा रहा है।

CSEB चौकी क्षेत्र के इलाके में वन विभाग ने अशोक वाटिका बनाया था। इस वाटिका में बड़ी संख्या में पे़ड़ पौधे लगाए हैं। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोग यहां रोज सुबह और शाम घूमने आते हैं। मगर शनिवार देर शाम खबर आई कि यहां आग लगे गई है।

आस-पास के लोगों ने ही पुलिस को इस बात की जानकारी दी थी। इसके अलावा दमकल की गाड़ी को भी बुलाया गया था। शाम 6 बजे यहां आग लगी थी। तब से मौके पर पहुंची दमकल की टीम आगे बुझाने में लगी हुई है। मगर अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगने से वन विभाग को यहां काफी नुकसान हो गया है।

.

Recent Stories