यूक्रेन में जंग शुरू होने के बाद से ही अमेरिका और सहयोगी देश लगातार रूस पर प्रतिबंधों का ऐलान कर रहे हैं। अब रूस भी पश्चिमी देशों के अंदाज में पलटवार कर रहा है। गुरुवार को रूसी सरकार ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग समेत 29 अमेरिकी और 61 कनाडाई लोगों की रूस में एंट्री बैन कर दी।
दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन की मदद के लिए 80 करोड़ डॉलर सैन्य सहायता भेजी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो अमेरिकी कांग्रेस से यूक्रेन के लिए और मदद मागेंगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इस मदद के लिए अमेरिका का आभार जताया है।
- अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि पुतिन कभी भी पूरे यूक्रेन पर कब्जा करने में कामयाब नहीं होंगे।
- मारियुपोल फंसे यूक्रेनी नागरिकों को रूसी हमले की वजह से अब तक नहीं निकाला जा सका है।
- ब्रिटेन रूस से आने वाली चांदी, लकड़ी के उत्पाद और हाई क्वालिटी के सामानों पर बैन लगा दिया है।
- यूरोपियन यूनियन का कहना है कि वो रूस का सामना करने के लिए यूक्रेन को हथियार भेजता रहेगा।


