Monday, December 8, 2025

रूस और यूक्रेन के बीच जंग का सातवां दिन, वतन लौटते ही भारतीय छात्रों ने लगाए ‘भारत माता की जय’ के नारे

रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज सातवां दिन है। दोनों देशों के बीच हालात लगातार बिगड़ते ही जा रहे हैं। रूस के हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी संसद में स्टेट आफ द यूनियन को संबोधित किया। स्टेट आफ द यूनियन में संबोधन के दौरान जो बाइडेन ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है। अमेरिका और हमारे सहयोगी सामूहिक शक्ति के साथ नाटो क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि यूक्रेनियन साहस के साथ लड़ रहे हैं। पुतिन को युद्ध के मैदान में लाभ हो सकता है, लेकिन उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। दरअसल, रूस ने जंग के छठे दिन यूक्रेन की राजधानी कीव में जोरदार हमले किए। खारकीव में रूसी हमले की चपेट में आने वाले भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा की मौत हो गई है।

यूक्रेन से लौटे भारतीय नागरिकों का केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विमान में भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि वतन वापस लौटने पर आपका स्वागत है। आपके परिवार वाले इंतजार कर रहे हैं। आपने अनुकरणीय साहस दिखाया।

https://twitter.com/i/status/1498880067111616515

.

Recent Stories