रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 17वां दिन है। रूसी सेना ने यूक्रेन की मेलिटोपोल सिटी के मेयर इवान फेडोरोव का अपहरण कर लिया। ये जानकारी यूक्रेन की संसद के ट्वीटर एकाउंट पर दी गई है। इवान ने रूसी सेना को सहयोग करने से मना कर दिया था। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- ये IS के आतंकियों जैसी हरकत है।
जेलेंस्की ने कहा- यह रूसी सेना की कमजोरी का संकेत है। वे आतंक के नए लेबल पर हैं। वे यूक्रेनी अफसरों के प्रतिनिधियों को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। मेलिटोपोल के मेयर को किडनेप करना एक समुदाय के खिलाफ अपराध है। रूसी सेना इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों की तरह हरकत कर रहे हैं।
- कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा- कनाडा यूक्रेन के लोगों के साथ खड़ा है। G-7 देश रूस को आर्थिक रूप से अलग-थलग कर देंगे।
- संयुक्त राष्ट्र संघ ने कहा है कि रूस-यूक्रेन की जंग में 25 लाख लोग देश छोड़ चुके हैं, जिससे यूरोप में दूसरी वर्ल्ड वॉर के बाद सबसे बड़ा शरणार्थी संकट खड़ा हो गया है।
- अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने रूसी शराब, सी फूड और हीरे के इंपोर्ट पर भी बैन लगाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही रूस से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस लेंगे।
- अमेरिका ने रूस को धमकी दी है कि अगर उसने थर्मोबेरिक कैमिकल वेपन्स इस्तेमाल किए तो इसकी बहुत भारी कीमत चुकानी होगी।


