विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर NCP प्रमुख शरद पवार, राहुल गांधी, अखिलेश यादव जैसे विपक्ष के दिग्गज नेता मौजूद रहे। दोपहर 1.10 बजे के करीब यशवंत सिन्हा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
सत्ता पक्ष की तरह ही विपक्ष ने भी दमखम दिखाने की कोशिश की है। दरअसल, 24 जून को NDA की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के समय सत्ता पक्ष के दिग्गजों का जमावड़ा लगा था।


