Thursday, August 7, 2025

रायपुर में जनजातीय साहित्य महोत्सव:15 राज्यों से जुटेंगे आदिवासी साहित्य और कला के जानकार, 3 दिन के समारोह में प्रदर्शनी-प्रतियोगिताएं भी

राजधानी रायपुर में 19 अप्रैल से जनजातीय साहित्य का राष्ट्रीय महोत्सव होने जा रहा है। इसमें 15 प्रदेशों के आदिवासी साहित्य, जीवन और कला के मर्मज्ञ जुटने वाले हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में इसका उद्घाटन करने वाले हैं। महोत्सव का समापन 21 अप्रैल को होगा। इसमें राज्यपाल अनुसूईया उइके मुख्य अतिथि होंगी।

अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने रविवार को आयोजन का विवरण दिया। उन्होंने बताया, समारोह का मुख्य उद्देश्य देशभर में पारम्परिक एवं समकालीन साहित्य से परिचय तथा आधुनिक संदर्भ में उनके विकास की स्थिति ज्ञात करना है। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य में जनजातीय साहित्य के क्षेत्र में कार्य कर रहे शोधार्थियों, साहित्यकारों, रचनाकारों को मंच प्रदान कर जनजातीय साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करना है। 19 अप्रैल की सुबह10 बजे इसका उद्घाटन होगा। इसके बाद पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. केशरी लाल वर्मा के आधारभूत व्याख्यान से चर्चा की शुरुआत होगी

.

Recent Stories