छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का ऐलान रविवार या सोमवार को हो सकता है। रविवार को BJP विधायक दल की बैठक होगी। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का दौरा तय होने के बाद आधिकारिक रूप से जानकारी दी जाएगी। पार्टी ने मुंडा सहित सर्वानंद सोनोवाल और महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को ऑब्जर्वर बनाया है।
सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की ओर से नियुक्त तीनों ऑब्जर्वर आज की बजाय कल यानी रविवार को रायपुर पहुंचेंगे। कहा जा रहा है कि तीनों पर्यवेक्षक राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से फाइनल नाम लेकर आएंगे। रायपुर में विधायकों से रायशुमारी करेंगे और नाम का ऐलान कर देंगे।


