रात में सड़कों पर उतरे पुलिस कप्तान: सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, लापरवाही पर थाना प्रभारी को नोटिस

मुंगेली। जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति को बेहतर बनाने और पुलिस की सतर्कता को परखने के लिए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने मंगलवार देर रात स्वयं सड़कों पर उतरकर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों, गश्त प्वाइंट्स और थानों की रात्रि ड्यूटी व्यवस्था की गंभीरता से जांच की। निरीक्षण के दौरान सिटी कोतवाली मुंगेली क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर पुलिस गश्त नहीं दिखने पर पुलिस अधीक्षक ने नाराजगी जताई और तत्काल थाना प्रभारी को मौके पर तलब किया। गश्त ड्यूटी नहीं लगाने की लापरवाही पर उन्हें शो-कॉज नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है।

.

Recent Stories