रायपुर. छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने प्रदेश के रेलवे से सम्बंधित सभी मांगों और मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने प्रदेश की जनता की रेलवे से जुडी कई मांगों और प्रदेश के सभी स्टेशनो में यात्री सुविधाओं की समीक्षा और इनकी वृद्धि को लेकर विस्तार से चर्चा की.
सरोज पांडेय ने आगे कहा कि दुर्ग के स्थानीय निवासियों की लबे समय से मांग थी कि बिलासपुर रीवां एक्सप्रेस, जो कि बिलासपुर से रीवां के बीच चलती है, उसे दुर्ग से चलाया जाए और नौतनवा एक्सप्रेस, जो दुर्ग से नौतनवा बे बीच सप्ताह में मात्र दो दिन चलती है उसे रोज चलाया जाए. इस मांग पर रेल मंत्री ने तुरंत ही विचार करने का आश्वासन दिया और सम्बंधित प्राधिकारियों को इसके लिए आवश्यक निर्देश जारी किए.


