गेवरा रोड सहित कोरबा से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस व अन्य ट्रैन को को रेलवे ने बंद कर दिया है। इसके कारण नागरिक परेशान है। कोरबा के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार ने हर किसी को नाराज कर दिया है। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बिलासपुर प्रवास के दौरान कलेक्टर सारांश मित्तर को निर्देशित कर रेल्वे डीआरएम समस्याओं के सम्बन्ध चर्चा करने बिलासपुर सर्किट हाउस में बुलवाया मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने रेल समस्या से अवगत कराया। तथा सभी ट्रेन पूर्व की भांति चलाने की मांग करते हुए चेतवानी दी यदि रेल प्रशासन मांग पूर्ण नही करता है तो कोरबा का विधायक होने के नाते मैं स्वयं आंदोलन करूंगा। यदि यात्री ट्रेनें नही चल सकती तो कोरबा से कोल डिस्पेज भी रोका जाएगा।
राजस्व मंत्री जयसिंह ने कोरबा से संचालित ट्रेनों को पुनः चलाने की मांग की रेलवे प्रशासन से, मांग पूर्ण नही होने पर दी आंदोलन की चेतवानी
कोरबा विकास समिति के एक प्रतिनिधिमंडल के सदस्य उद्योग संघ के अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया, सामाजिक कार्यकर्ता एमडी माखीजा, वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव, किशोर शर्मा , राकेश श्रीवास्तव ने भी अपनी बात रखी। कहा गया है कि की रेल्वे का रुख नही सुधरा तो आगामी दिनों में किसी भी यात्री गाड़ी अथवा मालगाड़ी को नहीं चलने दिया जाएगा।
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने रेलवे के सौतेले व्यवहार की खबर ली। तय हुआ कि 29 अप्रैल को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जीएम के साथ बिलासपुर संभाग के सांसद और विधायकों की बैठक रखी जाएगी। राजस्व मंत्री ने कहां कि डीआरएम पूरी तैयारी के साथ इसमें पहुंचे। किसी भी तरह की आधी अधूरी जानकारी और बहानेबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अंत में फिर दोहराया गया कि अगर रेलवे बंद ट्रेनों को जल्द बहाल नहीं करता है तो किसी भी ट्रेन को नहीं चलने दिया जाएगा।
.


