चार राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग चल रही है। इनमें राजस्थान की 4, हरियाणा की 2, महाराष्ट्र की 6 और कर्नाटक की 4 सीटें शामिल हैं। सबसे ज्यादा उठापटक राजस्थान हरियाणा में देखी जा रही है। राजस्थान में भाजपा की शोभारानी ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद तिवारी को वोट दिया है। उधर कर्नाटक में भी के श्रीनिवास गौड़ा ने कहा, ‘मैंने कांग्रेस को वोट दिया है क्योंकि मुझे वह पार्टी पसंद है।’
हरियाणा में कांग्रेस के दो वोट रद्द हो गए हैं। किरण चौधरी और बीबी बत्रा ने एजेंट के अलावा दूसरे व्यक्ति को वोट दिखाया था। हरियाणा के ही निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने राज्यसभा चुनाव में मतदान नहीं करने का ऐलान किया। इससे कांग्रेस के माकन की राह और मुश्किल हो गई है।
राज्यसभा चुनाव वोटिंग से जुड़े अपडेट्स
- कर्नाटक में जद (एस) नेता व पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है, जीत के लिए भाजपा कांग्रेस से मदद मांग रही है। उन्होंने कहा, सीटी रवि भाजपा महासचिव हैं, तो वह कैसे कांग्रेस के दफ्तर में पहुंच गए? यह दिखाता है कि सीटी रवि भाजपा उम्मीदवार की जीत के लिए सिद्दारमैया से उनका सहयोग मांगने गए थे।
- महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव में सुबह 12 बजकर 25 मिनट तक 238 विधायक वोट कर चुके हैं।
- जेल में बंद नवाब मलिक को बॉम्बे हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली, राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के लिए याचिका में संशोधन करने को कहा है। मलिक की ओर से विधान भवन जाने के लिए पुलिस एस्कॉर्ट की मांग की गई थी।
- पुणे से भाजपा विधायक मुक्ता तिलक को एम्बुलेंस में विधान भवन लाया गया।
- महाराष्ट्र में BJP को हराने के लिए ओवैसी की पार्टी AIMIM ने कांग्रेस के उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी को समर्थन देने का फैसला किया। हालांकि, इसका फायदा शिवसेना को मिलेगा जिससे AIMIM दो-दो हाथ करती आई है।
- सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले राजस्थान बसपा से कांग्रेस में आए 6 विधायकों ने वोट डाले। CM अशोक गहलोत के बाद इन्हीं छहों विधायकों ने वोट डाले। कांग्रेस ने रणनीति के तहत ऐसा किया है। इन विधायकों को वोटिंग से रोकने सुनवाई होती, इससे पहले ही ये वोटिंग कर चुके


