राजस्थान के बाड़मेर में कार-ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत: सभी बाराती थे

राजस्थान के बाड़मेर में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये सभी एक बारात में शामिल थे। इनकी बलेरो एक ट्रक से टकरा गई।। हादसा बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी थाने के बाटा फाटे के पास हुआ।

पुलिस के अनुसार, सेडिया (जालोर) निवासी एक परिवार के 9 सदस्य कार में सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि फंसे लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला।

.

Recent Stories