Monday, December 8, 2025

युवती के सुसाइड मामले में प्रताड़ित करने वाला एंगल:भाई बोला-बच्चा नहीं हुआ तो पति और ससुरालवाले मारते थे ताने, इसलिए उसने उठाया ये कदम

जांजगीर जिले में शादीशुदा युवती के सुसाइड मामले में अब उसे प्रताड़ित करने वाला एंगल सामने आया है। मृतिका के भाई ने उसके पति और ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाई का कहना की शादी के बाद से उसका बच्चा नहीं हुआ था। इसलिए उसका पति और ससुरालवाले प्रताड़ित करते थे। इसी वजह से उसने ये कदम उठा लिया है। अब युवक के इस बयान के बाद पुलिस ने अपनी जांच में इस एंगल को भी जोड़ लिया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

गुरुवार को भड़ेसर गांव में संतोषी बरेठ(26) नाम की शादीशुदा युवती की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली थी। घटना की जानकारी तब सामने आई थी। जब उसके पति मनोज बरेठ ने उसकी लाश देखी थी। जिसके बाद उसने अपने परिजनों और संतोषी के घरवालों को इसकी जानकारी दी थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर गई थी।

5 साल पहले हुई थी शादी

बताया जा रहा है कि दोनों की शादी 5 साल पहले हुई थी। संतोषी ग्राम गतवा की रहने वाली थी। संतोषी के परिजनों का कहना है कि बच्चा नहीं होने के कारण उसके ससुरालवाले ताने मारा करते थे। विवाद भी होता था। आरोप है कि 10 मार्च को भी विवाद हुआ था। विवाद के बाद संतोषी का पति और उसकी सास रामायण सुनने चले गए थे। इसी दौरान जब संतोषी घर में अकेली थी। उसी वक्त उसने ये कदम उठा लिया।

शराब पीता है मनोज

इधर, अब संतोषी के भाई शंकरलाल ने उसके ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि संतोषी का पति मनोज शराब पीना का आदि है। वो शराब पीकर ताना तो मारता था ही। संतोषी को पीटता भी था। इसी वजह से वह परेशान रहती थी। आखिरकार उसने ये कदम उठा लिया है।

.

Recent Stories