रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व के साथ भोजली तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है. इसके साथ ही उन्होंने रक्षा बंधन के साथ ही छत्तीसगढ़ के भोजली तिहार का महत्व बताया.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन और भोजली तिहार की बधाई देते हुए कहा कि राखी और भोजली तिहार भावनाओं को रिश्तों को मजबूर करने वाला त्योहार है. राखी जहां भाई-बहन का पर्व है, वहीं इसके दूसरे दिन मनाया जाना भोजली तिहार मित्रता को अटूट करने का अवसर है. छत्तीसगढ़ में मां भोजली को साक्षी रखकर आजीवन मित्र बने रहने का संकल्प लेने की परंपरा है. इस तरह से दोनों ही पर्व हमारे समाज को रिश्तों को धागे और आस्था में बांधे रखते हैं.
सभी प्रदेशवासियों को भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के पर्व रक्षाबंधन और भोजली तिहार की बधाई और शुभकामनाएं।
सभी नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करता हूँ।#RaskhaBandhan #रक्षाबंधन pic.twitter.com/AUPtpjeyNe
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 11, 2022


