Saturday, February 14, 2026

महिला के पति की कोरोना से हो गई थी मौत, तांत्रिक ने कर दिया रेप, बोला- मेरे शरीर में…

chhattisgarhgaurav.in/ छोटाउदयपुर: गुजरात के छोटाउदयपुर से एक विधवा महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल सांखेड़ा में रहने वाला एक दंपति मंदिर जाते थे. इस दौरान दंपति एक तांत्रिक के संपर्क में आया और उनके पारिवारिक संबंध बन गए. पिछले साल महिला के पति की कोरोना से मौत हो गई. बावजूद तांत्रिक का उनके घर आना जाना लगा रहा. इस दौरान पीड़िता को बिल्कुल भी ऐसा नहीं लगा कि तांत्रिक की उस पर बुरी नजर है. इस साल जनवरी में महिला भी कोरोना की चपेट में आ गई. जैसे ही तांत्रिक को इस बात का पता चला तो उसने महिला से अपने घर आने के लिए कहा कि तुम मेरे घर की ऊपरी मंजिल पर रहो जिससे परिवार के अन्य सदस्य कोरोना से संक्रमित नहीं होंगे. महिला ने तांत्रिक की बात मानी और उसके घर पर रहने आ गई और तांत्रिक ने उसे अपने घर ऊपरी मंजिल में क्वारंटाइन कर दिया.

read moreशहर का हाल जानने साईकिल से निकले एसपी भोजराम पटेल, यातायात को लेकर दिए निर्देश

.

Recent Stories