दुर्ग भिलाई इस्पात संयंत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री इस्पात एवं ग्रामीण विकास मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने सुरक्षा में बरती जा रही लापरवाही को जिम्मेदार माना है।उन्होंने कहा है कि सुरक्षा पर ध्यान देने अधिकारियों को निर्देशित किया है।
सोमवार को दुर्ग के पुरानी गंजमंडी प्रांगण में भाजपा द्वारा गरीब कल्याण संभागीय जनसभा का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री इस्पात एवं ग्रामीण विकास मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों ने बीएसपी में लगातार हो रही दुर्घटनाओं के संबंध में मंत्री से सवाल किया। इस पर मंत्री ने कहा कि बीएसपी में दुर्घटनाएं लापरवाही की वजह से हो रही है। इस मामले में दो जीएम, एक डीजीएम को निलंबित किया गया है और एक मुख्य महाप्रबंधक का तबादला कर दिया गया है।


