भारतीय नौसेना में वरिष्ठ माध्यमिक भर्ती (SSR) और मैट्रिक भर्ती (MR) के लिए रजिस्ट्रेशन बुधवार को बंद हुआ। जिसमें 80 हजार से ज्यादा आवेदन मिले। नेवी के आधिकारिक हैंडल पर किए ट्वीट में लिखा है कि भारतीय नौसेना में अग्निपथ योजना के जरिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा हो चुका है। 82 हजार महिला उम्मीदवारों सहित 9.55 लाख लोगों ने अग्निवीर बनने रजिस्ट्रेशन करवाया है।


