Tuesday, December 9, 2025

ब्रेकिं…….नगर निगम कोरबा आयुक्त कुलदीप शर्मा बने कलेक्टर,संभालेंगे कोरिया जिले की कमान, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश वही नगर निगम कोरबा के नए आयुक्त प्रभाकर पांडे होंगे

ब्रेकिं…….नगर निगम कोरबा आयुक्त कुलदीप शर्मा बने कलेक्टर,संभालेंगे कोरिया जिले की कमान, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश वही नगर निगम कोरबा के नए आयुक्त प्रभाकर पांडे होंगे

कोरबा । रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आज देर शाम भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापना सूची जारी की गयी. जिसके तहत 2014 बैच के आईएएस कुलदीप शर्मा जो वर्तमान में नगर पालिक निगम कोरबा के आयुक्त के रूप में पदस्थ हैं उन्हें कोरिया जिले के कलेक्टर के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. वही एक अन्य जारी प्रशासनिक आदेश के तहत राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रभाकर पांडे नगर पालिक निगम कोरबा के नए आयुक्त होंगे. इसके पूर्व वे आयुक्त नगर निगम अंबिकापुर के रूप में पदस्थ रहे हैं.

इसके साथ ही भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री डोमन सिंह को कलेक्टर जिला- बलौदा बाजार भाटापारा, निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर को कलेक्टर महासमुंद, सुश्री नम्रता गांधी को कलेक्टर जिला- गरियाबंद, सुश्री रिचा प्रकाश चौधरी को कलेक्टर जिला-गौरेला पेंड्रा मरवाही, श्री ऋतुराज रघुवंशी को कलेक्टर जिला–नारायणपुर सहित 16 प्रशासनिक अधिकारियों की सूची जारी कर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है l

.

Recent Stories