बैरिकेड कूदीं, सड़क पर बैठीं तो घसीटकर ले गई पुलिस, तस्वीरों में देखें प्रियंका का प्रदर्शन

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जोरदार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. संसद भवन से लेकर राष्ट्रपति भवन तक पार्टी के नेताओं का हुजूम उमड़ा हुआ है. हालांकि दिल्ली पुलिस ने मार्च को राष्ट्रपति भवन तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया. जिसके विरोध में तमाम नेता प्रोटेस्ट कर रहे हैं.

दिल्ली पुलिस ने बिना इजाजत मार्च निकालने के आरोप में कांग्रसे नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया है.

पुलिस ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली में AICC मुख्यालय के बाहर से हिरासत में ले लिया. जहां वे बेरोजगारी और महंगाई को लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन शामिल हुई थीं.

.

Recent Stories