रायपुर अगर आप नौकरी की तलाश रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा शिक्षित बेरोजगारों के लिए 17 मई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। निजी क्षेत्र के नियोजकों यूनिट स्माल फाइनेंस बैंक एवं च्यवन आयुर्वेद हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेट द्वारा लोन अधिकारी, सीएमआर, मार्केटिंग एक्सीक्यूटर, डीईओ, व हास्पिटल पीआरओ के कुल 99 पदों पर न्युनतम 12वीं, ग्रेजुएट व एमबीए. उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती नौ हजार से 15 हजार मासिक वेतनमान पर की जानी है।
बैंकिंग सेक्टर में काम करने के लिए आवेदक के पास स्वयं का दुपहिया वाहन, आरसीबुक, लायसेंस, आधार कार्ड, स्मार्ट फोन, पेन कार्ड एवं बैंक पासबुक होना अनिवार्य है। अत: योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पर उपस्थित होकर, साक्षात्कार प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते है।


