Thursday, February 19, 2026

बुरे कर्म का बुरा फल:आंध्र में चोर ने मंदिर से गहने चुराने के लिए दीवार में छेद किया, पर खुद ही उसमें फंस गया

कहते हैं कि बुरे कर्मों का फल बुरा ही होता है। आंध्र प्रदेश में यह बात सच साबित हो गई। यहां एक चोर ने मंदिर से गहने चुराने के लिए दीवार में छेद किया, लेकिन वह खुद ही उसमें फंस गया। उसे रंगे हाथों तब पकड़ा गया, जब उसने मदद के लिए लोगों को बुलाया।

पापा राव नाम का चोर आंध्र के तटीय जिले श्रीकाकुलम के जामी येलम्मा मंदिर की खिड़की तोड़कर अंदर घुसा और भगवान की मूर्तियों पर चढ़ाए गए आभूषणों को चुरा लिया। उसने बाहर निकलने के लिए दीवार में छेद किया, लेकिन वह आधे में ही छेद में फंस गया।

जब कई घंटों के बाद भी वह नहीं निकल पाया तो उसने रो-रोकर लोगों को मदद के लिए बुलाना शुरू किया। इसके बाद वहां गांव वाले जमा हो गए। लोगों ने उसे छेद से बाहर निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया।

.

Recent Stories