बीवी ने इतना सताया की पति ने दी जान:बहन को फोन कर बोला-मुझे नहीं जीना,सुसाइड नोट में लिखा-पत्नी,साली,साला मेरी मौत के जिम्मेदार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(GPM) जिले में एक युवक ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड कर लिया है। जान देने के पहले उसने अपनी बहन से फोन पर करके कहा कहा था कि, अब मुझे जीना ही नहीं है। इसके अलावा उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें युवक ने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी, साला और साली को बताया है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।

मूल रूप से मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के गोरखपुर का रहने वाला रीबल सलूजा(36) की शादी गौरेला के अंधियारखो की रहने वाली रानी सलूजा(34) से हुई थी। शादी से उनके 2 बच्चे भी हैं। बताया गया है कि रीबल कुछ काम नहीं करता था। इसी वजह से पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ करता था। इसी बात से नाराज होकर रानी उसे छोड़कर अपने मायके आ गई थी। उसके दोनों बच्चे भी अपनी मां के ही साथ थे।

.

Recent Stories