बस्तर के अबूझमाड़ में 20 नक्सलियों का एनकाउंटर:इनमें बड़े कैडर भी शामिल, बसवा राजू की सूचना पर निकली थी टीम, शव-हथियार बरामद

ये तस्वीर पिछले दिनों छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर स्थित कर्रेगुट्टा में हुई मुठभेड़ की है। - Dainik Bhaskarनारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के जंगल में सुरक्षाबलों ने 20 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिले की सरहद पर मुठभेड़ चल रही है। मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर के भी नक्सली शामिल हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी की अबूझमाड़ के बोटेर में नक्सलियों के पोलित ब्यूरो सदस्य और नक्सल संगठन के महासचिव बसवा राजू मौजूद है। बसवा राजू पर डेढ़ करोड़ का इनामी है। दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर और कोंडागांव से DRG के जवानों को निकाला गया था। वहीं सुबह इस इलाके में मुठभेड़ हो गई।

.

Recent Stories