Wednesday, February 18, 2026

फूड प्रोडक्ट की फैक्ट्री में लगी भीषण आग:कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान, करोड़ों रुपए की मशीन जलकर राख; दूर तक दिखा धुएं का गुबार

जशपुर जिले में सोमवार सुबह एक फूड प्रोडक्ट बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। यहां आग लगने से अंदर लगी करोड़ों रुपए की मशीन जलकर राख हो गई हैं। वहीं अंदर काम कर रहे कर्मचारियों ने किसी तरह से वहां से भागकर जान बचाई है। राहत की बात ये रही है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। मगर आग इतनी जबरदस्त थी कि उसके धुएं का गुबार दूर तक दिखा है।

पत्थलगांव के गोढ़ीकला में मनीष फूड प्रोडक्ट के नाम से फैक्ट्री है। यहां नमकीन, मशाला और खाने-पाने के सामान बनाए जाते हैं। रोज की तरह कर्मचारी यहां सोमवार सुबह भी काम कर रहे थे। इस बीच करीब सुबह 4 से 5 बजे के बीच बिल्डिंग के तीसरे माले में आग भड़क गई। इसके बाद आग की लपटें तेज होने लगीं। धीरे- धीरे आग फैलने लगी। इस पर कर्मचारी वहां से भागकर नीचे आए।

घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को सूचना दी गई थी। खबर लगते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। जिसके बाद आगे को बुझाने का प्रयास किया गया। दमकलकर्मियों ने करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।

.

Recent Stories