कोरबा के परिवहन विभाग ने फर्जी परमिट के आधार पर चल रही एक बस को पकड़ा है। बस कोरबा से छपरा जा रही थी। शिकायत के आधार पर विभाग ने बस को रुकवाया और परमिट की जांच की तब मामले का खुलासा हुआ। जांच के दौरान और भी कई वाहनों के परमिट फर्जी पाए गए है जिसके आधार पर विभाग आगे की कार्रवाई कर रहा है।
कोरबा में फर्जी परमिट के आधार पर धड़ल्ले से बसों का परिचालन किया जा रहा है। जिसकी शिकायत परिवहन विभाग से की गई है। शिकायत के बाद विभाग हरकत में आया और मामले की जांच शुरु कर दी गई। इस मामले में विभाग ने एक बस को पकड़ा है, जिस बस को पकड़ा गया है वह कोरबा से बिहार के छपरा जा रही थी । पूछताछ के दौरान संचालक ने बताया,कि उसकी बस खराब हो गई थी जिसके स्थान पर दूसरे वाहन को लाया गया था। हालांकि जांच में बात सामने आई है,कि पिछले एक माह से फर्जी परमिट के आधार पर बस का परिचालन किया जा रहा था। जांच के दौरान और भी कई वाहनों के परमिट फर्जी पाए गए है जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।


