Wednesday, February 4, 2026

कोरबा जिले में कोरोना संक्रमितों को ध्यान में रखकर जिम बंद किया गया है वही जिला जिम एसोसिएशन ने जिम खोलने की मांग को लेकर रिशु अग्रवाल को लिखा पत्र

कोरबा जिले में कोरोना संक्रमितों को ध्यान में रखकर जिम बंद किया गया है वही जिला जिम एसोसिएशन ने जिम खोलने की मांग को लेकर रिशु अग्रवाल को लिखा पत्र

कोरबा जिले में जिम एसोसिएशन ने जिम खोलने की मांग करते हुए राजस्व मंत्री के सुपुत्र रिशु अग्रवाल को पत्र लिखकर, जिम खोलने की मांग किये गये है

कार्यालय कलेक्टर द्वारा जिम बन्द करने की गाइडलाइन जारी होने के पश्चात् कोरबा जिले के जिम एसोसिएशन के सचिव मधुर कुमार साहू ने बताया है कि विगत 2 वर्षों से जिम संचालको को जो नुकसान हुआ है उससे उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है जिसके भरपाई कर पाना मुश्किल सी हो गई है। वही कोरबा ज़िले में जिम चलाने वाले अधिकांश लोग किराए मे मकान लेकर चला रहे है जिसमें बिना कार्य किए किराया देना पड़ रहा है मकान मालिकों के द्वारा किराया दो या इस बार मकान से जिम ख़ाली कर दो कहते हैं ऐसे परिस्थिति बन रही है इस स्थिति में अभी दुबारा से जिम बन्द होना इन्हें आर्थिक रूप से और कमजोर बन गई है। जिम किराये के साथ बिजली,पानी ,मेन्टेन्स एवं स्टाफ पेमेंट का भार संचालको को वहन करना पड़ते है,जिम बन्द होने के कारण वहां कार्यरत प्रशिक्षको को भी रोजगार की दिक्कत होगी।
इसके अलावा यह भी बात कही गयी की केवल कोरबा ज़िले में ही जिम बंद किया गया ऐसा संचालकों का मानना है जहां करोना पॉजिटिव कीं दर ज़्यादा है वहाँ भी जिम बराबर खुले है फिर कोरबा ज़िले में जिम बंद करने की वजह अब तक नहीं समझ पाए।
रिशु अग्रवाल ने एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वो इस विषय पर ऊपर के अधिकारियों से बात करेंगे और प्रतिदिन कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जिम खोलने की जो मांग एसोसिएशन ने की है,इस पर हर सम्भव प्रयास किया जाएगा । इस अवसर पर गंगाश्री जिम संचालक मधुर कुमार साहू, बॉडी फिटनेस शानवीर अरोरा, एस्थेटिक डेन अनिल यादव, फिटनेस मन्त्रा से हर्शवीर सिंघ, गेलेक्सी जिम राजेश चंद्रा , उपाध्यक्ष फ़िट्नेस हेड सुमित विश्वास सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।

.

Recent Stories