Tuesday, December 9, 2025

पेट्रोल से जलाई गई अंकिता की मौत के बाद तनाव:आरोपी शाहरुख को फांसी देने की मांग, दुमका में बाजार बंद, सड़कें जाम, 144 लागू

झारखंड के दुमका में अंकिता (17) का सोमवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसके दादा ने उसे मुखाग्नि दी। कड़ी सुरक्षा में उसकी अंतिम यात्रा निकाली गई। रविवार की सुबह जब उसकी मौत की खबर आई तो दुमका में तनाव की स्थिति बन गई। दुकान-बाजार बंद हो गए। गुस्साए लोग सड़कों पर उतर गए और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

प्रदर्शनकारियों ने दुमका-भागलपुर रोड को घंटों जाम रखा। इस विरोध प्रदर्शन में VHP, बजरंग दल, भाजपा के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। लोगों ने बाजार भी बंद कराया। स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए प्रशासन ने क्षेत्र में धारा 144 लगा दी है।

सोमवार सुबह भी ऐसे ही हालात रहे। आरोपी शाहरुख को फांसी देने की मांग की गई। अंकिता ने 5 दिनों तक संघर्ष के बाद रांची के रिम्स में दम तोड़ दिया। उसने शनिवार की देर रात अंतिम सांस ली।

अंतिम यात्रा सोमवार सुबह जरुआडीह स्थित अंकिता के घर से निकली। आखिरी सफर में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जिले के डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर कर्ण सत्यार्थी, एसडीएम महेश्वर महतो पूरे समय नजर बनाए रखे। कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए सैकड़ों की संख्या में महिला और पुलिस बल तैनात किए गए हैं। घटना के विरोध में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दुमका बंद बुलाया है।

शाहरुख ने खिड़की से पेट्रोल डाल आग लगा दी थी
23 अगस्त को अंकिता दुमका के जरुवाडीह मोहल्ले में अपने घर में सोई हुई थी। तभी लगभग 5 बजे पड़ोस के शाहरुख हुसैन ने खिड़की से पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। परिजन उसे दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया था।

.

Recent Stories