Wednesday, February 18, 2026

पेट्रोल पंप में लूट की असफल कोशिश करने वाले गिरफ्तार, हथियार भी जप्त किए पुलिस ने

दीपका थानांतर्गत जीटीपी कंपनी के पेट्रोल पंप में हुए गोलीकांड के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बनाई थी। 31 मार्च को यह घटना सामने आई थी जब एक आरोपी पेट्रोल पंप के बाहर पहरा दे रहा था जबकि दो आरोपी बाइक में बैठकर आए और पेट्रोल भरवाने के बहाने लूट का प्रयास करने लगे। हालांकि इस प्रयास में वे विफल रहे और सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज के आधार पर आरोपियों को पकड़ लिया गया। आरोपियों के पास से पुलिस ने देशी पिस्टल और 6 जिंदा करतूस बरामद किए है।

.

Recent Stories