Saturday, February 14, 2026

‘पुष्पा’ की तरह बिलासपुर में चंदन तस्करी:बस स्टैंड से 100 किलो सफेद चंदन जब्त, छोड़कर भागे 2 तस्कर; UP ले जाने की थी तैयारी

पुष्पा मूवी की तरह छत्तीसगढ़ में सफेद चंदन लकड़ी की तस्करी करने का मामला सामने आया है। तस्कर तो पुलिस के चंगुल से बच निकले, लेकिन चंदन की 100 किलो से सफेद चंदन जब्त किया गया है।चंदन की इस लकड़ी की कीमत पांच लाख रुपए बताई जा रही है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

read more प्रदेश में दो दिन से रजिस्ट्री बंद: 40 फीसदी छूट की गाइडलाइन सॉफ्टवेयर में अपडेट नहीं

TI हरविंदर सिंह ने बताया कि गुरुवार देर शाम सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक बस स्टैंड में दो बोरियों में कुछ लेकर खड़े हैं। सूचना मिलने पर उन्होंने टीम भेजकर संदेहियों की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए। पुलिस की गाड़ी वहां पहुंची तो दोनों युवक बोरी को छोड़कर खेत की ओर भाग निकले।

read more दलित दूल्हे को घोड़ी नहीं चढ़ने दिया:बारातियों के पगड़ी बांधने पर ऊंची जाति के लोग भड़के, पुलिस सुरक्षा के बीच पथराव

कुछ दूर तक उनका पीछा भी किया गया। लेकिन, दोनों नहीं मिले। इधर, पुलिस ने बोरी को खोल कर तलाशी ली, तब उसमें से चंदन की खुशबूदार लकड़ी मिली। जिसे पुलिस ने तौलाया तब 100 से अधिक किलो वजनी सफेद चंदन निकला। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है। पुलिस तस्करों की जानकारी जुटा रही है।

read moreझीरम हत्याकांड में HC का फैसला सुरक्षित:मुदलियार के अधिवक्ता बोले- NIA एक्ट अपवाद है; शासन ने कहा- वृहद राजनीतिक षडयंत्रों की नहीं हुई जांच

गौरेला, अमरकंटक और कोरिया में मिलती है सफेद चंदन
पुलिस अफसरों ने जानकारी जुटाई, तब पता चला कि रतनपुर में चंदन की लकड़ी नहीं मिलती। गौरेला, अमरकंटक और कोरिया जिले में चंदन के पेड़ होने की बात सामने आई। पुलिस को शक है कि तस्कर गौरेला या अमरकंटक तरफ से चंदन की लकड़ी लेकर आए होंगे और उसे बस में लेकर उत्तर प्रदेश जाने की फिराक में रहे होंगे।

कन्नौज और कानपुर में होती है खपत
पुलिस अफसरों ने बताया कि चंदन की लकड़ी की खपत कानपुर और कन्नौज में ज्यादा होती है। ऐसे में आशंका है कि तस्करी करने वाले युवक चंदन की लकड़ियों को बस में लेकर उत्तर प्रदेश जाने वाले थे। बस स्टैंड में रात को UP जाने वाली बसें भी आती है।

.

Recent Stories