Thursday, September 19, 2024

पिछले 24 घंटे में 1.27 लाख नए केस 1,059 मौतें; दिल्ली में बिना मास्क अकेले कार ड्राइविंग पर चालान नहीं

chhattisgarhgaurav.in/ देश में शुक्रवार को 1.27 लाख नए मामले सामने आए। 2.30 लाख लोग ठीक हुए और 1,059 लोगों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 1.49 लाख नए मामले सामने आए थे। पिछले दिन के मुकाबले नए केस में 21,442 यानी 14.35% की कमी हुई है।

read more श्रीनगर के जकूरा में एनकाउंटर, फोर्सेस ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया

तीसरी लहर में केस घटने के दौरान लगातार दूसरे दिन 1.5 लाख से कम नए केस मिले हैं। 20 जनवरी के बाद से कोरोना केस में लगातार गिरावट देखी जा रही है। फिलहाल देश में कुल एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या, 13.31 लाख है। देश में महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 4.20 करोड़ संक्रमण की चपेट में आए हैं।

read more बसंत पंचमी पर स्वयं सिद्ध-मुहूर्त में सभी कार्य होंगे सफल, ज्योतिषाचार्य से जानें शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि और क्या करें- क्या नहीं

दिल्ली सरकार ने कार चलाने वालों को बड़ी राहत दी है। यहां कार में अकेले ड्राइविंग करने के दौरान मास्क लगाने पर अब जुर्माना नहीं लगेगा। दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट ने शुक्रवार देर आदेश जारी कर इसकी पुष्टि की है। वहीं, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर जानकारी दी। इससे पहले ड्राइविंग के दौरान अकेले होने पर भी चालान काटा जाता था।

देश में शुक्रवार को पॉजिटिविटी रेट 7.98% दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 9.27% था।

देश में कोरोना पर एक नजर
कुल कोरोना केस: 
4.20 करोड़
कुल रिकवरी: 4.02 करोड़
कुल मौतें: 5.01 लाख

.

Related Posts

Comments

Recent Stories