पाकिस्तान भी टी-20 वर्ल्ड कप से हट सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ मोहसिन नकवी ने कहा, ICC ने बांग्लादेश के साथ गलत व्यवहार किया। हम अब सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं, अगर उन्होंने मना कर दिया तो हम भी टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से हटा दिया है। उनकी जगह अब स्कॉटलैंड को मौका मिल गया। टीम ग्रुप-सी में बांग्लादेश की जगह सभी मैच खेलेगी। मोहसिन नकवी ने द डॉन वेबसाइट को बताया-


