पांच राज्यो में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग का प्रेस वार्ता 690 सीटों पर डाले जायेंगे वोट.. 18.34 करोड़ मतदाता लेंगे हिस्सा.. कोरोना पॉजिटिव वोटर्स के घर पहुंचेगी निर्वाचन की टीम.
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है। पांच राज्यों में आज चुनाव की तारीखों की घोषणा हो रही है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में इलेक्शन डेट्स की घोषणा के साथ ही वहां आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि देश में 5 राज्यों की 690 विधानसभाओं में चुनाव कराए जाएंगे। 18.34 करोड़ मतदाता चुनाव में हिस्सा लेंगे। कोरोना के बीच चुनाव कराने के लिए नए प्रोटकॉल लागू किए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र ने कहा है कि इस बार 5 राज्यों की 690 विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव होंगे। कोविड सेफ इलेक्शन कराना चुनाव आयोग का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में चुनाव कराना चुनौती पूर्ण है। चुनाव आयोग ने 3 लक्ष्यों पर काम किया है। ये लक्ष्य हैं कोविड सेफ इलेक्शन, आसान इलेक्शन, और मतदाताओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करना है।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि गोवा, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सर्विस मतदाता को मिलाकर 18.34 करोड़ मतदाता हिस्सा लेंगे, जिनमें से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं। कुल 24.9 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। इनमें से 11.4 लाख लड़कियां पहली बार वोटर बनीं हैं। सभी बूथ ग्राउंड फ्लोर पर होंगे, ताकि लोगों को सुविधा हो। हर बूथ पर सैनिटाइजर, मास्क उपलब्ध होगा।सुशील चंद्र ने बताया कि इस बार 1250 मतदाताओं पर एक बूथ बनाया गया है, पिछले चुनाव की तुलना में 16 फीसदी बूथ बढ़ गए हैं। इस बाद 1620 बूथ को महिला पोलिंगकर्मी मैनेज करेंगी। वही, 900 आब्जर्बर चुनाव पर नजर रखेंगे। सरकारी कर्मचारियों के अलावा 80 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों, दिव्यांगों और कोविड प्रभावित लोगों के लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की गई है मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि कोविड प्रभावित या कोविड संदिग्ध के घर आयोग की टीम विशेष वैन से जाएगी और वोट डलवा कर आएगी। इन्हें बैलेट पेपर से वोट डालने का अधिकार मिलेगा। हर बूथ पर दिव्यांगों के लिए विशेष इंतजाम होंगे और वॉलेंटियर उनकी मदद करेंगे। सभी बूथ पर व्हील चेयर भी होगी। संवेदनशील बूथों पर वीडिओग्राफी होगी। पांचों राज्यों में एक लाख से ज्यादा बूथों पर लाइव वेबकास्ट होगा। ऑब्जर्वर भी ज्यादा संख्या में तैनात होंगे।


