पश्चिम बंगाल के हावड़ा में देसी शराब पीने से 7 की मौत, 6 लोगों का अस्पताल में चल रहा इलाज

नई दिल्ली, शिवसेना संकट पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों से हलफनामा दाखिल करने के लिए कहा। शिवसेना मामले पर अगली सुनवाई 1 अगस्त को होगी। शिवसेना गुट की ओर से वकील हरीश साल्वे ने कोर्ट में दलील रखी। उन्होंने कहा कि दलबदल का मामला नहीं बनता है। दलबदल तब होता है, जब आप किसी और के साथ जाते हैं। झारखंड के रांची में एक महिला सब-इंस्पेक्टर की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई। एसएसपी रांची ने बताया कि बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान महिला सब-इंस्पेक्टर संध्या टोपनो की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को सीज कर दिया गया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रमंडल खेलों (CWG) 2022 में भाग लेने जा रहे भारतीय दल के साथ बातचीत की।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नामीबिया के उप प्रधानमंत्री और अंतर्राष्ट्रीय संबंध मंत्री नेतुंबो नंदी नदैतवा से मुलाकात की। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि ऊर्जा, डिजिटल और स्वास्थ्य क्षेत्रों के साथ हमारे संबंधों का विस्तार करने पर चर्चा की गई। चीता और फोरेंसिक विज्ञान सहयोग के पुन: परिचय पर समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में देसी शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग बीमार हैं। हावड़ा के पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। अब तक 7 लोगों की मौत हुई है, 6 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

.

Recent Stories