बिलासपुर। परसा कोल ब्लॉक में आधी रात हुए पेड़ों की कटाई के मामले में हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की है. काम रूकवाने के लिये आवेदन पर 4 मई को अगली सुनवाई होगी.
अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव से मिली जानकारी के अनुसार, हाईकोर्ट में लगाई गए आवेदन में एक लाख से अधिक पेड़ों के कटने का खतरा बताया गया है. सात सरकारी कम्पनी के नाम पर ब्लॉक लेकर निजी कंपनी को खदान सौंपने का आरोप लगा है. याचिकाओं में लगाये गये स्टे आवेदन और संशोधन आवेदन पर आज बहस होनी थी, लेकिन चीफ जस्टिस की खण्डपीठ के उपलब्ध न होने के कारण यह मामला जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस एनके चन्द्रवंशी की खण्डपीठ में सुनवाई के लिए भेजा गया.


