छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पति ने अपनी पत्नी को मार डाला। पहले पीटा, फिर गला घोंटा। मौत नहीं हुई तो पैरों से कुचला। बताया जा रहा है कि पत्नी के साथ जहर खाकर सुसाइड करने गया था, लेकिन पत्नी को मारकर खुद जहर नहीं खाया। मामला मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक मृतका का नाम फरहारो आयाम (30) आयाम है, जो मुरका जिड़गी पारा गांव की रहने वाली थी। वहीं मारने वाले पति का नाम राम दिल आयाम उर्फ मिथुन (30) है। मिथुन अपनी बीमारी और आर्थिक तंगी से परेशान था, इसलिए पत्नी के साथ सुसाइड करने का फैसला किया था।
पत्नी की हत्या के बाद आरोपी लाश के पास रातभर बैठा रहा। इसके बाद सुबह अपने गांव आ गया। महिला के सिर, चेहरे और गले में गंभीर चोट के निशान मिले हैं। सिर पर हमला किया था। मर्डर स्पॉट पर खून के छींटे मिले हैं। पुलिस सबूत के तौर पर सैंपल लिए हैं।


