Friday, February 20, 2026

पत्नी के प्रेमी को मार डाला:धारदार हथियार से शरीर पर एक दर्जन से ज्यादा वार किए; पत्नी पर भी किया हमला

बालोद में शुक्रवार सुबह एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें प्रेमी की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। उसे राजनांदगांव रेफर किया गया है। महिला अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहने लगी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रनचिरई थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बालोद निवासी तारिणी गेंड्रे की शादी राजनांदगांव में लक्ष्मण गेंड्रे के साथ हुई थी। कुछ समय पहले तारिणी अपने पति को छोडकर प्रेमी और स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी मुरली सिन्हा के पास बालोद आ गई। यहां सकरौद गांव में अपने जीजा के मकान में मुरली के साथ रहने लगी। बताया जा रहा है कि तारिणी ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस थाने में भी दी थी।

.

Recent Stories