रायपुर। छत्तीसगढ़ में गांजे की तस्करी तेज हो गई है। तस्कर गांजे की तस्करी करने के लिए एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश कई तरह के जुगाड लगा रहे। वही दूसरी ओर पुलिस की टीम इन तस्करों को रंगे हाथ पकड़ रही है। वही उरला थाना क्षेत्र में पुलिस की टीम ने 2 अंतरराष्ट्रीय तस्करों को 24 लाख के गांजा के साथ पकड़ा है। दोनों तस्कर ट्रक से ओडिशा से गांजा लेकर महाराष्ट्र ले जा रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि क्षेत्र में ट्रक में अवैध गांजा की तस्करी की जा रही है। सूचना के बाद नारकोटिक्स सेल और उरला थाना पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उरला में 2 अंतरराष्ट्रीय तस्करों को धर दबोचा। आरोपियों से 480 किलो गांजा और ट्रक को जब्त कर लिया गया है। जब्त गांजे की कीमत 24 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्करों का नाम रंजन कुमार साहू कुंचडु ओडिशा और मिटठु पदयाली कोकोरोड ओडिशा बताया जा रहा है।


