पंजाब में सरपंच की हत्या…2 शूटर रायपुर से अरेस्ट:मैरिज-पैलेस में मारी थी गोली, रिश्तेदारों के घर छिपे थे, रिलेटिव से भी हो रही पूछताछ

अमृतसर के मैरिज पैलेस में AAP सरपंच की हत्या करने के आरोप में 2 शूटर रायपुर से गिरफ्तार। - Dainik Bhaskarपंजाब के अमृतसर में आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पंजाब में वारदात के बाद 2 शूटर छत्तीसगढ़ आ गए थे। रायपुर में अपने रिश्तेदारों के घर पर छिपे थे। रविवार को रायपुर और पंजाब पुलिस ने दोनों शूटरों को अरेस्ट किया।

जानकारी के मुताबिक तकनीकी इनपुट और लोकेशन ट्रेस से पंजाब पुलिस को पता चला कि आरोपी रायपुर में अपने रिश्तेदार के घर में छिपे हैं। दोनों शूटर का लोकेशन राजेंद्र नगर के ऋषभ अपार्टमेंट में मिला। लोकेशन कन्फर्म होने के बाद पंजाब और रायपुर पुलिस ने छापेमारी की।

इस दौरान शूटर सुखराज और कर्मवीर को ऋषभ अपार्टमेंट से गिरफ्तार कर लिया। पंजाब पुलिस ने शूटरों को रायपुर कोर्ट में पेश किया।ट्रांजिट रिमांड पर अमृतसर के लिए रवाना हो गई है। रायपुर पुलिस शूटरों के रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। हत्या की साजिश, गैंग नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है।

वारदात से जुड़ी ये 3 तस्वीरें देखिए…

सरपंच की हत्या करने वाले 2 शूटर को रायपुर और पंजाब पुलिस ने अरेस्ट किया।
सरपंच की हत्या करने वाले 2 शूटर को रायपुर और पंजाब पुलिस ने अरेस्ट किया।
सरपंच के सिर में गोली लगने के बाद वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें लोगों ने उठाकर अस्पताल पहुंचाया।
सरपंच के सिर में गोली लगने के बाद वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें लोगों ने उठाकर अस्पताल पहुंचाया।
सरपंच इसी टेबल पर खाना खा रहे थे। हमले के बाद खून में सनी उनकी पगड़ी टेबल पर पड़ी रह गई।
सरपंच इसी टेबल पर खाना खा रहे थे। हमले के बाद खून में सनी उनकी पगड़ी टेबल पर पड़ी रह गई।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, पंजाब के तरनतारन जिले के वल्टोहा गांव के सरपंच जरमल सिंह की 4 जनवरी को हत्या हुई थी। सरपंच एक शादी में शामिल होने के लिए अमृतसर के मैरी गोल्ड रिसॉर्ट गए थे। समारोह के दौरान दो बदमाश उनके पास आए। बहुत करीब से सिर में गोली मार दी।

गोली लगते ही सरपंच वहीं गिर पड़े। वारदात के बाद मैरिज पैलेस में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सरपंच को गोली मारते CCTV कैमरे में कैद हुए शूटर

सरपंच को गोली मारने का CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें दोनों शूटर बिना मुंह ढके पिस्टल लेकर धीरे-धीरे सरपंच के पास आते दिख रहे हैं। एक आगे रहता है और दूसरा उसके पीछे। इसके बाद दोनों अपने कपड़ों में छिपी पिस्टल निकालते हैं।

वहीं आगे वाला शूटर टेबल पर बैठे खाना खा रहे सरपंच के पास जाता है। पीछे से उनके सिर में गोली मार देता है। गाेली लगते ही सरपंच टेबल पर गिर जाते हैं। इसके बाद दोनों शूटर वहां से फरार हो जाते हैं। जांच में यह भी पता चला कि सरपंच पर पहले भी 3 बार जानलेवा हमला हो चुका था।

.

Recent Stories