Monday, December 8, 2025

नहर में बह गया 15 साल का लड़का:दोस्तों के साथ गया था नहाने, गहराई में डूब गया; 7 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं

कोरबा में 15 साल का लड़का नहर में बह गया। वह दोस्तों के साथ नहाने गया था। इसी दौरान वह गहराई में जाकर डूब गया। घटना के 7 घंटे बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है। मौके पर पहुंचे गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं। मामला CSEB चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवारी निवासी शौर्य गुप्ता अपने 4 दोस्तों के साथ सुबह 11 बजे के आस-पास बाईं तट नहर में नहाने गया हुआ था। शौर्य सरस्वती स्कूल में 9वीं का छात्र था। उसके पिता अंबिका गुप्ता शहर में सब्जी बेचने का काम करते हैं। शौर्य् के दोस्तों ने बताया कि उसने हमसे कहा था कि मुझे तैरना आता है। इसके बाद हम जैसे ही मौके पर गए वो कपड़े उतारकर सीधे नहर में कूद गया।

बताया जा रहा है कि शौर्य जैसे ही नहर में कूदा वो गहराई में चल गया। इसके बाद वो आगे बहता हुआ चले गया। ये देखकर उसके दोस्तों ने उसे बचाने के लिए नहर में छलांग भी लगाई। काफी प्रयास किया। मगर वो उसे ढूढ नहीं सके। इसके बाद इस बात की जानकारी उसके परिजनों और पुलिस को दी गई।

.

Recent Stories