Wednesday, February 18, 2026

नशीले सिरप और इंजेक्शन की तस्करी, दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार

सराईपाली। सराईपाली पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी पर कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों से बड़ी मात्रा में नशीले सिरप के साथ प्रतिबंधित इंजेक्शन जब्त किया है. आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.

महासमुंद पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंबुलकर साहू और एसडीओपी सरायपाली विकास पाटले के मार्गदर्शन में जिले में अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है. इस कड़ी में सरायपाली थाना में पदस्थ निरीक्षक आशीष वासनिक ने मुखबिर मिली सूचना पर ओडिशा से सरसींवा की ओर मोटरसाइकिल में जा रहे दो लोगों को रोककर तलाशी ली.

.

Recent Stories