गरियाबंद। सोशल मीडिया वर्तमान में प्रचार-प्रसार का सबसे सशक्त माध्यम है. कई बार लोग सोशल मीडिया प्लेटफार्म का गलत इस्तेमाल भी करना शुरू कर देते हैं. ऐसा ही मामला गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में सामने आया है. झारगांव के एक युवक पर सोशल मीडिया के जरिए धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप है. गांव के हेमचंद नागेश की शिकायत पर पुलिस ने अशोक दास को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झारगांव निवासी हेमचंद नागेश ने अशोक दास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. हेमचंद का आरोप है कि, अशोक दास ने अपना खुद का बनाया एक वीडियो 14 मार्च को सुबह 5 बजे उसके व्हाट्सअप पर शेयर किया था।


