धर्म सेना की बैठक में समाज प्रमुखों का सम्मान करने लिया गया निर्णयधर्म सेना की बैठक में समाज प्रमुखों का सम्मान करने लिया गया निर्णयधर्म सेना की बैठक में समाज प्रमुखों का सम्मान करने लिया गया निर्णय

शहर के बुधवारी स्थित राम जानकी मंदिर में शनिवार को प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में धर्म सेना की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि समाज की बेहतरी के लिए काम कर रहे समाज प्रमुखों और धार्मिक आयोजनों को आगे बढ़ा रहे हिन्दू संगठनों का सम्मान किया जाएगा।

बैठक में बताया कि 24 दिसंबर को कटघोरा के सांस्कृतिक भवन में यह सम्मान समारोह आयोजित की जाएगी। मुख्य वक्ता धर्म सेना के प्रदेश वक्ता आशीष महाराज होंगे। कार्यक्रम अध्यक्ष भोयरा मरार पटेल समाज के प्रदेशाध्यक्ष आत्मानारायण पटेल को बनाया गया है।

कार्यक्रम में 41 समाज प्रमुखों के अलावा विभिन्न हिन्दू संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। भगवा वस्त्र, श्रीफल, तुलसी पौधा व भागवत गीता ग्रंथ देकर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में धर्म सेना के बिलासपुर विभाग अध्यक्ष विष्णु पटेल, कोरबा महानगर अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष घनश्याम राठौड़, जिला महामंत्री नरेश राजपूत, प्रशासनिक प्रमुख सदानंद सिंह, प्रचार-प्रसार प्रमुख सौरभ साहू समेत अन्य मौजूद रहे।

.

Recent Stories