धमतरीः जमीन विवाद में दिनदहाड़े व्यवसायी की हत्या, पति-पत्नी ने सब्‍बल से हमलाकर ले ली जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

धमतरी जमीन विवाद को लेकर पति-पत्नी ने सब्बल से सिर पर हमला कर एक व्यवसायी की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। इधर घटना को लेकर धमतरी शहर के व्यवसायियों में काफी आक्रोश है।

अर्जुनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 मई की सुबह धमतरी के मैत्री विहार कालोनी निवासी राजेंद्र पारख 55 वर्ष पुत्र स्वर्गीय घेवरचंद पारख अपने जमीन में कार्य कराने के लिए तीन मजदूरों के साथ गए थे। दो मजदूर पानी लाने के लिए गांव की ओर गए और एक मजदूर भिराई निवासी नेतराम साहू काम कर रहा था।

इस दौरान राजेंद्र पारख अकेला था और वह घर जाने की तैयारी में था, तभी अमेठी निवासी फिरंगी निर्मलकर और उसकी पत्नी कुलेश्वरी बाई निर्मलकर व्यवसायी के जमीन के पास पहुंचकर जमीन विवाद को लेकर लड़ाई-झगड़ा शुरू कर दिया। विवाद बढ़ा तो आरोपित फिरंगी निर्मलकर व पत्नी कुलेश्वरी ने मिलकर व्यवसायी राजेंद्र पारख के सिर पर सब्बल से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले से वह जमीन पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

.

Recent Stories