Monday, February 16, 2026

दो साल बाद अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन अप्रैल से शुरू होंगे, बालटाल और चंदनवाड़ी से बर्फ हटाने का काम अगले हफ्ते से

श्रीअमरनाथ श्राइन बोर्ड ने 2022 की यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की घोषणा कर दी है। जो अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। इस दौरान एक दिन में 20 हजार लोगों का रजिस्ट्रेशन होगा। जो बालटाल और चंदनवाड़ी दोनों रास्तों के लिए होगा। पवित्र गुफा और यात्रा ट्रैक से बर्फ हटाने के आदेश जारी हो गए हैं। जिसे अगले हफ्ते से शुरू किया जाएगा। श्राइन बोर्ड के एडिशनल सीइओ राहुल सिंह ने कहा कि यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की गाड़ियां आरएफआइडी से ट्रैक की जाएंगी।

.

Recent Stories