Thursday, February 19, 2026

दो पक्षों में जमकर मारपीट :वीडियो बनाने को लेकर विवाद हुआ ती बीच में आईं महिलाएं,एक दूसरे पर बरसाईं ईंटें;रोड में चले घूंसे

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 2 पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद वीडियो बनाने को लेकर शुरू हुआ था। जो बाद में मारपीट में बदल गया। बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्ष के पुरुष तो झगड़ा कर ही रहे थे। इसमें महिलाएं भीं कूद गईं। एक दूसरे पर जमकर ईंटें बरसाईं। महिलाएं आपस में बाल पकड़कर झूमाझटकी भी करती दिखीं। रोड किनारे हुए इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है।

तोरवा के पावर हाउस के पास रहने वाले योगेश चावड़ा होटल संचालक हैं। उनका पड़ोसी जगदीश राव फोटो कॉपी की दुकान चलाते हैं। जगदीश राव की पत्नी कुसुम राव CSEB में काम करती हैं। योगेश ने बताया कि उसकी जलाराम मिष्ठान भंडार के नाम की दुकान है। रविवार की शाम करीब चार बजे वह अपनी दुकान के सामने पानी डाल रहा था। तभी जगदीश राव और उसकी पत्नी कुसुम राव उसका वीडियो बना रहे थे। उन्हें मना करने पर गाली देते हुए मारपीट करने लगे। इसके बाद इन लोगों ने योगेश को पकड़कर उसकी पिटाई करने लगे। आवाज सुनकर उसकी पत्नी रूपा चावड़ा बीच-बचाव करने बाहर निकली। तब कुसुम राव ने उसके सिर में ईंट से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई है।

जगदीश राव ने भी मारपीट की इस घटना की रिपोर्ट तोरवा थाने में दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी दुकान के सामने की जमीन पर फ्लोरिंग करा रहा था। मेरे दुकान के बगल में मिष्ठान भंडार वाले योगेश चावड़ा सीमेंट में पानी डालकर नुकसान कर रहा था। जिसका वह वीडियो बनाने लगा, तब योगेश चावड़ा ने गाली देने लगा। गाली देने की आवाज सुनकर उसके परिवार के मयंक चावड़ा, कुनाल चावड़ा, रूपा चावड़ा आ गए। उन्होंने मिलकर जगदीश और उसके भैया प्रभाकर राव को पत्थर से हमला कर दिया। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया है।

योगेश चावड़ा और उसकी पत्नी रूपा चावड़ा ने बताया कि वीडियो बनाने से मना करने पर उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट की गई है। ईंट से उसके सिर में हमला किया गया है। जगदीश उसकी पत्नी और भाई आए दिन विवाद करते हैं और जमीन हड़पने की साजिश कर रहे हैं। इतना सब कुछ होने के बाद पुलिस ने उल्टा उनके खिलाफ ही काउंटर केस बना दिया है।

.

Recent Stories